RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और जनविछोभ:मीना तिवारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 मई।ऐपवा महासचिव का. मीना तिवारी ने सहार प्रखंड के बरुहीं, गुलजारपुर, एकवारी और जनकपुरिया आदि गांवों मे महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देनेवाली भाजपा के राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।उन्होंने कठुआ रेप कांड, हाथरस सामूहिक बलात्कार, मणिपुर में महिलाओं और महिला पहलवानों के साथ यौन हिंसा और बीएचयू की छात्रा के साथ हुई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा बलात्कारियों और यौन हिंसा के अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती है।
उन्होंने बिलकिस बानो के साथ बलात्कार के आरोपियों की सजा माफी और भाजपा द्वारा उनके स्वागत का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेता अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के साथ खुलेआम यौन हिंसा को उकसावा और बढ़ावा देने का काम करते है।
उन्होंने तेलंगाना में भाजपा के एक सहयोगी दल के नेता और मौजूदा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी प्रज्ज्वल रेवन्ना द्वारा सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण की शर्मनाक घटना की भी चर्चा की और कहा कि देश के प्रधानमंत्री ऐसे उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हैं, यह और भी शर्मनाक है।
उन्होंने कहा की उक्त बातों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और जनविछोभ है।
तरारी विधानसभा में मीना तिवारी ऐपवा महासचिव के नेतृत्व में महिलाओं की एक टीम चुनाव प्रचार में निकली।टीम में समता राय राज्य कमिटी सदस्य भाकपा माले, प्रीति, अंजली सहित ग्रामीण महिलाओं की व्यापक भागीदारी रही।प्रचार टीम द्वारा बरुहीं, गुलजारपुर, एकवारी और जनकपुरिया का दौरा किया गया।।
इस कार्यकर्मों में भारी तादाद में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं में मोदी सरकार और स्थानीय सांसद आर के सिंह के प्रति तीव्र गुस्सा देखने को मिला। बताया गया की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह द्वारा लोन तो दिया गया है लेकिन महिलाएं लोन समय पर नहीं चुका पा रहीं हैं क्योंकि उनके पास कोई अन्य रोजगार नहीं है। गाँव की गरीब महिलाओं के बहुत सारे रुपये सहारा बैंक में जमा है लेकिन उनका रुपया उन्हें नहीं मिल रहा है।इससे आम महिलाओं में व्यापक गुस्सा है।
महिला संवाद के बाद बरुहीं और गुलजारपुर की महिलाओं द्वारा टीम बनाकर स्वतंत्र रूप से प्रचार शुरू कर दिया गया।
कार्यक्रमों में समता राय, अंजलि, प्रीति कुमारी समेत कई स्थानीय महिला नेता शामिल रहीं। महिला संवाद से इंडिया गठबंधन के लोकप्रिय उम्मीदवार काँमरेड सुदामा प्रसाद के पक्ष में मतदान कर विजयी बानाने का संकल्प लिया गया।

Related posts

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गिरीडीह:15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की कानून व्यवस्था को लेकर वीसी ,प्रदेश में हर हाल में कायम रहे कानून व्यवस्था: मुख्य सचिव

rktvnews

‘सीखते हुए कमाएं’ योजना को मज़बूत और सार्थक बनाने की ज़रूरत है।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:सदाफल देव आश्रम सेमरांव में शरद पूर्णिमा पर अखण्ड पाठ एवं वैदिक हवन यज्ञ संपन्न।

rktvnews

दुमका:ग्रामीण विकास मंत्री ने किया “मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र” का निरीक्षण एवं संवाद।

rktvnews

Leave a Comment