RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच कराने के लिए करें जागरूक,बीज और उवर्रक विक्रेता दुकानों का करें औचक निरीक्षण : कलेक्टर,काना राम

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान )01 मई। जिला कलेक्टर काना राम की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बी.टी. काॅटन की गुलाबी सुंडी के प्रबंधन, रबी में आदान की व्यवस्था, सहकारी संस्थाओं पर भी आदान उपलब्धता, फार्म पौंड निर्माण और पाइप लाइन कार्य, डिग्गियों की मैपिंग जैसे कार्यो को समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक द्वारा किसानों को फसलों और नवाचारों के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही, हरे चारे के लिए नैपियर ग्रास को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनो यूरिया के प्रभाव को सूचीबद्ध करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उवर्रक की मांग अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि बीज, उवर्रक और कीटनाशी विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण करें। मिलावट या अनियमितता होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करें। उनके नमूनों की जांच तुरंत करें, ताकि उन्हें फसल बोने में देरी ना हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले में अभियान चलाया जाए।
जिला कलेक्टर ने राजस्थान स्टेट सीड्स काॅर्पोरेशन, एग्रीकल्चर टेक्नोलाॅजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा), उद्यान विभाग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रयोगशाला के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए कि विभाग के समस्त कार्यालयों की साप्ताहिक समीक्षा करें। कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाए। उन्होंने फसल कटाई प्रयोग में आक्षेप नहीं आने पर कार्यों की सराहना करते हुए प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों को संवेदनशीलता और गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक में उन्होंने कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों को मंडियों में अनाज का समयबद्ध उठाव और भुगतान कराने के निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त निदेशक योगेश कुमार वर्मा ने विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप निदेशक उद्यान रमेश बराला, परियोजना निदेशक आत्मा सुभाष डूडी, सहायक निदेषक कृषि बी.आर. बाकोलिया, सहायक निदेशक उद्यान साहब राम गोदारा, उप बीज प्रमाणीकरण अधिकारी अरूणा राजावत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर : संगठन मंत्री डॉ सुरेश जी पाण्डेय के नेतृत्व में इतिहास संकलन समिति को सशक्त बनाने पर हुआ विमर्श।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वधान में मूर्धन्य साहित्यकार डॉ भगवती शरण मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की।

rktvnews

Leave a Comment