RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:माँ बरेजी ट्रस्ट द्वारा 07 से 14 मई तक श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह रासलीला का आयोजन जेठवार भट्ट में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई।तरारी प्रखंड के जेठवार भट्ट ग्राम में माँ बरेजी मंदिर के भव्य मंदिर के भूमि पूजन के सुअवसर पर राधा सर्वेश्वर पीठ गोवर्धन मथुरा वृंदावन के महंत परम पूज्य श्रीमद जगद्गुरु निम्बकाचार्य पीठाधीश्वरों स्वंभुराम द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में दिनांक 7 मई से 14 मई तक श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह रासलीला के आयोजन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है।
आयोजक माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश कुमार राय ने बताया कि माँ बरेजी ट्रस्ट जेठवार भट्ट धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम के तहत माँ बरेजी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के शुभ अवसर पर इस यज्ञ का आयोजन कर रही है। यज्ञ और पूजन भारतीय संस्कृति की आधार व आत्मा है.वैदिक काल से ही जन कल्याण हेतू यज्ञ का विधान रहा है।
6 मई को कलश यात्रा होगी, 7 मई को यज्ञ का शुभारम्भ होगा, 9 मई को अखंड हरिकीर्तन एवं 10 मई अक्षय तृतीया को माँ बरेजी मंदिर के भव्य मंदिर का भूमि पूजन व माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा की पांचवी वर्षगाठ की तिथि निर्धारित है। विदित हो कि 10 मई 2019 को माँ काली मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।14 मई को यज्ञ का समापन होगा।
7 से 14 मई तक रात्री में मथुरा की विश्व प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन होगा। यज्ञ का निमंत्रण बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड आदि राज्यों में भेजा जा चूका है. जेठवार पंचायत के मुखिया और युवा नेता मुन्ना कुमार ने बताया कि यज्ञ में लगभग 2-3 लाख लोगों के आने की संभावना है।यज्ञ स्थल पर श्रद्धालूओ के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये गए है.
यज्ञ के सफल आयोजन के लिए रमेश राय, राकेश राय, शशिभूषण राय, संतोष राय, पप्पू शर्मा, वतन राय, राहुल राय, विशाल राय, गोलू राय, मनीष राय, डाकबम राय, प्रिंस राय, अभिषेक राय, ऋषि राय, रिंटू राय, विकाश राय, शिवम राय, विकाश राय, हर्षित राय, संजीत राय, अभिषेक राय, नीरज राय, पवन यादव, मुरारी यादव, यश यादव, संटू मालाकार, पलटू विश्वकर्मा आदि सैकड़ो युवा तैयारियों को अंतिम रूप दे रहें है।

Related posts

किसान के हाथों में राजनीतिक ताकत और आर्थिक योग्यता है; उसे किसी की मदद का मोहताज नहीं होना चाहिए- उपराष्ट्रपति

rktvnews

बायजूस ने उत्पाद और सेवाओं की क्षमता और प्रभाव के आधार पर आर्गेनिक ग्रोथ के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव सेल्स मॉडल का अनावरण किया।

rktvnews

मोतिहारी:स्वास्थ्य उपकेंद्र पूरन छपरा का कायाकल्प कर हुआ उद्घाटन।

rktvnews

सुरेश पटवा की पुस्तक “हिंदू प्रतिरोध गाथा” लोकार्पित ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वृंदावन और मथुरा का दौरा किया।

rktvnews

देवघर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी ने जल महोत्सव पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment