RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पश्चिमी चंपारण:छठे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/पश्चिमी चंपारण (बेतिया)29 अप्रैल।छठे चरण की अधिसूचना जारी होने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
ज्ञातव्य हो कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के क्रम में आज दिनांक 29.04.2024 को छठे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आज से ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाने की अंतिम तिथि 06 मई है। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा की तिथि 07 मई एवं अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 09 मई है। मतदान की तिथि 25.05.2024 तथा मतगणना की तिथि 04.06.2024 है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शम्भू कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लाल बहादुर राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार में फंसी मछली पकड़ने वाली नौका को बचाया।

rktvnews

भोजपुर:वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा अल्ताफ मलिक से दुर्व्यवहार पर दोनों पक्षों में हुआ सुलहनामा : प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

गढ़वा:77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा में गरिमामय झंडोत्तोलन समारोह आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

24 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment