RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:सरकारी एवं निजी विद्यालयों का संचालन हेतु समय में किया गया परिवर्त्तन।

सरकारी विद्यालय में पूर्वाह्न 10:00 बजे तक ही होगा पठन-पाठन का कार्य, पूर्वाह्न 10:00 से 10:30 बजे तक दिया जाएगा मध्याह्न भोजन

पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ही किया जाएगा निजी विद्यालय का संचालन।

निजी विद्यालय प्रबंधक अपनी सुविधा के अनुसार संध्याकालीन कक्षा का कर सकते हैं संचालन : डी.एम

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)27 अप्रैल।जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा कि दरभंगा जिला अन्तर्गत अवस्थित निजी विद्यालयों में अध्यनरत छात्र/छात्राओं के अभिभावकों के अनुरोध किया गया कि भीषण गर्मी तथा लू के कारण छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा अनुरोध किया गया कि निजी विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि के समयाविधि में परिवर्तन किया जाए।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में भी भीषण गर्मी एवं लू संभावना जताई गई है।
उक्त के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी एक माह के लिए दरभंगा जिला के सभी सरकारी विद्यालय एवं निजी विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि का संचालन निम्न प्रकार करने का निर्देश दिया गया।
*01.* सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन पूर्व से निर्धारित विभागीय के निर्देश के आलोक में प्रातः 8:00 बजे से पूर्वाह्न 10:00 के बीच संचालित होगा तथा मध्यान भोजन पूर्वाह्न 10 से 10:30 के बीच दिया जाएगा।

*02.* निजी विद्यालय का संचालन पूर्वाह्न 11:00 तक ही किया जाएगा।
*उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय प्रबंधक अपनी सुविधा तथा इच्छानुसार, यदि चाहे तो संध्याकालीन कक्षा के संचालन की व्यवस्था कर सकते हैं।
उन्होंने सभी संबंधित विद्यालय प्रधान, निजी एवं सरकारी विद्यालय को निर्देशित किया कि गर्मी एवं लू से बचाव हेतु पंखा, तरल पेय, ग्लूकोज, पानी आदि की व्यवस्था अपने विद्यालय में करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य पर गर्मी एवं लू का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
उन्होंने कहा कि निजी एवं सरकारी विद्यालयों में गृष्मावकाश पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुरुप होगा।

Related posts

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: दौलतपुर प्राचीन मठिया में “कृष्ण गोवर्धन” की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान पश्चिम चम्पारण के शिकारपुर गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कारगिल दिवस पर पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी सदर की संयुक्त अध्यक्षता में जाम और अतिक्रमण को ले बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत विकास खंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment