RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय वायु सेना का अलंकरण समारोह।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 26 अप्रैल।वायु सेना का अलंकरण समारोह 26 अप्रैल, 2024 को परम योद्धा स्थल के पास आयोजित किया गया, जो नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक परिसर में स्थित है। समारोह की शुरुआत में पुरस्कार विजेताओं ने स्मारक के अमर चक्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।
इस गरिमामय समारोह के बाद वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 51 वायु सेना के योद्धाओं को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए।
इन विजेताओं में तीन युद्ध सेवा मेडल, सात वायु सेना मेडल (वीरता), 13 वायु सेना मेडल और 28 विशिष्ट सेवा मेडल पुरस्कार शामिल हैं। वायु सेना प्रमुख ने प्रत्येक पुरस्कार विजेता को उनके वीरतापूर्ण कार्यों और भारतीय वायु सेना को दी विशिष्ट सेवा के लिए बधाई दी।
यह पहली बार है कि किसी भारतीय सेना ने राष्ट्रीय समर स्मारक परिसर में अपना अलंकरण समारोह आयोजित किया। पुरस्कार विजेताओं के निजी अतिथियों और भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ वायु योद्धाओं के साथ-साथ, इस कार्यक्रम को पर्यटकों और दर्शकों ने भी देखा। इससे ये सच्चे अर्थों में लोगों का कार्यक्रम बन गया।

Related posts

भोपाल:व्यक्ति को सरल, सहृदय और संवेदनशील बनाती है भाषा :राज्यपाल

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने नगर पालिका खेकड़ा के बने रैन बसेरा का किया स्थलीय निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने हंटरगंज प्रखण्ड पहुंच 80+ आयु वर्ग के मतदाता से मिल स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें किया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर क्रिकेट क्लब ने 32 रनों से की जीत हासिल।

rktvnews

Leave a Comment