RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:व्यय प्रेक्षक ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण और दिए कई निर्देश।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार)26अप्रैल।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक ओम प्रकाश तिवारी द्वारा दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित आपदा प्रबंधन शाखा में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष का गुरूवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नोडल पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष को निर्देश दिया गया कि नियंत्रण कक्ष में आने वाले सभी कॉल को गुणवत्ता एवं फीडबैक के दृष्टिकोण से रिकॉर्ड किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायत, सुझाव एवं मीडिया से संबंधित कॉल के लिए अलग-अलग पंजी संधारित करते हुए उनके द्वारा बताए गए सूचना को दर्ज किया जाए।
तत्पश्चात उन्होंने जन-शिकायत कोषांग का निरीक्षण किया तथा पर्याप्त संख्या में मानव बलों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी को दिया।
उन्होंने सामान्य प्रेक्षक डॉ. जोगा राम के साथ नामांकन कोषांग में चल रहे कार्यों का अवलोकन कियें।
उन्होंने जिला अतिथि गृह में 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर प्रतिनियुक्त एफ.एस.टी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक के साथ बैठक करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने नोडल अधिकारी मीडिया कोषांग सत्येंद्र प्रसाद को निर्देश दिए की मीडिया में प्रकाशित होने वाले सभी विज्ञापनों पर निगरानी करें, बिना प्रमाणित के कोई भी विज्ञापन प्रकाशित नहीं हो।

Related posts

भांगड़ा बीट्स का जलवा! “अज ना बुला जट्टां नूं” एमी विर्क का गाना ‘गोडे गोडे चा 2’ से बना इस सीज़न का मेंस एंथम।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ ने के. के. पाठक के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

चतरा:मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:अवैध शराब कारोबारियों पर आफत,होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देजर मद्यनिषेध विभाग ड्रोन से रख रहा पैनी नजर।

rktvnews

भोजपुर:सदर विधायक ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुमार प्रतीक एवं कुमार मंगलम को किया सम्मानित।

rktvnews

बिहार सरस मेला: देश की संस्कृति, परंपरा , लोक शिल्प, कलाकृतियो एवं देशी व्यंजनों को पुनर्जीवित कर महिलाओं ने दिया अपनी सफलता का परिचय।

rktvnews

Leave a Comment