RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता की मौजूदगी में ईवीएम (सीयू-बीयू) व वीवीपैट की पहली रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़) 25 अप्रैल। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में ईवीएम (सीयू-बीयू) व वीवीपैट की पहली रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी की गई। ई एम एस एप्लिकेशन के माध्यम से जिला से संबंधित चारों विधानसभाओं के लिए मशीनों का निर्धारण किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सारी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया।
इस मौके पर डीसी ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक ईवीएम वेयर हाउस में एप्लिकेशन के माध्यम से निर्धारित की गई ईवीएम के बंटवारे की प्रक्रिया होगी। उन्होंने इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वहां पर मौजूद रहने को कहा। उन्होंने बताया कि जिन मशीनों की एफएलसी हो चुकी है, उन मशीनों का आज पहला रेंडमाइजेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि आज की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में 767 मतदान केंद्रों के हिसाब से मशीनों का बंटवारा किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार पटीकरा में बनने वाले एक अतिरिक्त बूथ के लिए रिजर्व मशीनों में से एक मशीन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन सी मशीन जाएगी, ये किसी को भी नहीं पता होता। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से होती है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, नगराधीश मंजीत कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 20 फरवरी 24

rktvnews

बिहार: कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई निर्णय।

rktvnews

भोजपुर: माले के जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर बड़हरा प्रखंड कमेटी की बैठक बलुआ में सम्पन्न!

rktvnews

भागलपुर गंगा नदी पुल गिरने और भ्रष्टाचार के विरोध में होगा बिहार सरकार का पुतला दहन:दुर्गा राज

rktvnews

भारी बारिश के वजह से बाल्मीकि नगर बैराज द्वारा लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के कारण जिला प्रशासन गोपालगंज अलर्ट मोड पर ।

rktvnews

सभी विधायी निकायों को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए :लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment