RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने वीर कुँवर सिंह को श्रद्धांजलि दी।

उपनिवेशवाद विरोधी, साम्प्रदायिकता विरोधी 1857 की लड़ाई के नेता थे कुँवर सिंह: सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अप्रैल।आरा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी का. सुदामा प्रसाद ने विजय दिवस की 166वीं वर्षगांठ के अवसर पर जगदीशपुर के किला मैदान पहुंचकर वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कामरेड सुदामा प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ 1857 के विद्रोह के कुँवर सिंह एक महान नायक थे. उन्होंने शाहाबाद में ब्रिटिश सेना को पीछे धकेल दिया था और 23 अप्रैल, 1858 को जगदीशपुर में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
उन्होंने 1857 की महान उपनिवेशवाद विरोधी – सांप्रदायिकता विरोधी विरासत को सलाम करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई के साथ गद्दारी करनेवाले ही आज की तारीख में देश की सत्ता पर काबिज हैं और देश के संविधान व लोकतंत्र पर लगातार हमले कर रहे है। हमें इन ताकतों से देश की मुक्त कराने का संकल्प लेते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाना होगा।
का. सुदामा प्रसाद ने इससे पहले जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के दावा,चकवा,बौलिपुर, सियारूआ जगदीशपुर, तेंदुनी, भाडसारा, ककील और पिपरा सहित कई गांव-टोलों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। तेन्दुनी बाजार मे जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय मुखिया मनोज कुशवाहा और,डुमराव विधायक अजीत कुमार सिंह भी उनके साथ रहे।

Related posts

जल जीवन मिशन के सभी स्त्रोंतों की करें सैम्पल टेस्टिंग – प्रबन्ध निदेशक, जल जीवन मिशन

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान पूर्वी चंपारण के सुन्दरापुर में विकास कार्यों का लिया जायजा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ना महिलाओं के लिए नहीं है सही :डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment