RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,दोपहर 1 बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदान।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)19 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सिर्फ बालाघाट जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों- बैहर, लांजी, एवं परसवाड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही मतदान कराया जायेगा।
श्री राजन ने बताया कि सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्र.-11 सीधी में 34.65 प्रतिशत, क्र.-12 शहडोल में 40.82 प्रतिशत, क्र.-13 जबलपुर में 39.63 प्रतिशत, क्र.-14 मंडला में 49.68 प्रतिशत, क्र.-15 बालाघाट में 52.83 प्रतिशत, क्र.-16 छिंदवाड़ा में 49.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्र दुगलई में शत-प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां सभी 80 मतदाताओं ने वोट डाले हैं।
श्री राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हो गया है। सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। मतदान प्रारम्भ होने के पूर्व मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त

rktvnews

बिहार:भोजपुर:बड़हरा विधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण करते हुए महापर्व छठ पूजा मे जनता से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर: पूर्व राज्यसभा सांसद सह जदयू उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया अतिथि गृह का उद्घाटन।

rktvnews

संशोधित वक्फ़ बिल से ग़रीब मुसलमानों का होगा भला: विद्यार्थी संगठन

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. मिश्रा ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

जिलाधिकारी ने टीकरी गौशाला में किया गौ पूजन।

rktvnews

Leave a Comment