RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को एक नामांकन।

 RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)17 अप्रैल।ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में अब तक आधा दर्जन उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। मंगलवार 16 अप्रैल को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान को सौंपा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को उमा कॉलोनी लक्ष्मीगंज लश्कर निवासी प्रवीण पाठक ने इंडियन नेशनल काँग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।
नामांकन के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक 18 व 19 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें।
शासकीय अवकाश होने की वजह से 17 अप्रैल को नामांकन का सिलसिला बंद रहेगा। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक यह कार्यवाही संपादित होगी। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। ज्ञात हो ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

Related posts

सुपौल:जिला हब फार एम्पावरमेंट आफ वीमेन के तहत महिलाओं पर केन्द्रित विषयों पर जन संवाद -सह- सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

rktvnews

मुंबई में 27 सितंबर को होगा ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 संस्थान सम्मान समारोह 2026’, डॉ. विकास कुमार होंगे सम्मानित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के सूरत में बाबूलाल रूपचंद शाह महावीर कैंसर अस्पताल और फूलचंदभाई जयकिशनदास वखारिया सेनेटोरियम का उद्घाटन किया।

rktvnews

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी।

rktvnews

Leave a Comment