RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)15 अप्रैल।आज अंशुल अग्रवाल, जिलाधिकारी, बक्सर की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध कुल 1420 लॉट चावल जमा करना है, जिसमे से अब तक मात्र 965 लॉट चावल जमा किया गया है। जो कुल मात्रा का 68 प्रतिशत है। समय पर राज्य खाद्य निगम के गोदाम में अपेक्षित मात्रा सी0आर0एम0 जमा नहीं होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया।
जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर को निर्देशित किया गया कि दिनांक 30 अप्रैल 2024 तक पूर्ण मात्रा में चावल (सी0एम0आर0) जमा कराना सुनिश्चित करेंगे तथा यह भी निर्देश दिया गया कि जो राईस मिल चावल जमा करने में अनावश्यक विलंब कर रहें है, उनके विरूद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव दें।
इसके अतिरिक्त रबी विपणन मौसम 2024 के अंतर्गत गेहूँ अधिप्राप्ति का कार्य भी प्रारंभ है। इसकी समीक्षा में स्पष्ट हुआ कि अब तक मात्र 10 किसानों से 26.700 मैट्रिक टन गेहूँ की खरीद विभिन्न पैक्सों द्वारा किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी पैक्सों से लक्ष्य के अनुरूप गेहूँ का अधिप्राप्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 07 अगस्त 25

rktvnews

उदयपुर:राष्ट्रपति ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:भीषण गर्मी और हीटवेव की आपदाजनक स्थिति को देखते हुये मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी जिलाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क।

rktvnews

भोजपुर:जनता मोदी सरकार से त्रस्त, इस चुनाव में बदलाव के मूड में है: मीना तिवारी

rktvnews

आईएनएस इम्फाल ने राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए पोर्ट लुईस की यात्रा पूरी की।

rktvnews

Leave a Comment