RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

उज्जैन:आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)11 अप्रैल।सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी द्वारा जानकारी दी गई कि लोकसभा निर्वाचन हेतु लागू आचारसंहिता के मद्देनजर, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के अंतर्गत अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन, चौर्यनयन और भण्डारण के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
विगत 9 अप्रैल को वृत्त बड़नगर के ग्राम मउड़ीआलम, थाना इंगोरिया, जिला उज्जैन निवासी आरोपी राजेन्द्र पिता सज्जनसिंह ग्राम मउडीआलम के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान 300 पाव देशी मदिरा प्लेन, जिसकी कुल मात्रा 54 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। आरोपी के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम संशोधन 2000 की धारा 34 (1) एवं धारा 34 (2) के अंतर्गत अपराध कमांक पी-8/06/09.04.2024 कायम कर आरोपी को जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही वंदना मोरी, आबकारी उपनिरीक्षक, वृत्त बड़नगर (अ) द्वारा अपने अधीनस्थ स्टॉफ के साथ की गई।

Related posts

भोजपुर : डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी सात डिस्पैच सेंटर का भौतिक निरीक्षण किया।

rktvnews

सरकारी कामकाज में AI क्रांति: ई-दक्ष केंद्र इंदौर बना ‘स्मार्ट’ ऑफिस।

rktvnews

दुमका:विश्व साइकिल दिवस पर सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से बासुकीनाथ तक साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 7 जिलों में वज्रपात के कारण 9 लोगो की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है! मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के दिए निर्देश।

rktvnews

19 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद सूरज नारायण सिंह के 119वीं जन्म जयंती में हुए सम्मिलित।

rktvnews

Leave a Comment