RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उज्जैन:प्रिंट मीडिया में एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित राजनैतिक विज्ञापन ही हो सकेंगे प्रकाशित।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)10 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चौथे चरण में चौथे चरण में 14 मई को 21-उज्जैन संसदीय क्षेत्र शामिल है जिसमें मतदान होगा। श्री राजन ने बताया कि मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणित कराना होगा। एमसीएमसी कमेटी से पूर्व प्रमाणित विज्ञापन ही प्रिंट मीडिया में प्रकाशित हो सकेंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रिंट मीडिया में मतदान की तिथि व मतदान से पूर्व दिवस पर प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों के लिये विशेष व्यवस्था दी गई है। नियमानुसार प्रिंट मीडिया में प्रकाशन के लिए विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणन के लिए राजनैतिक दल/आवेदकों को मतदान के दिन और मतदान से पूर्व दिवस पर विज्ञापन के प्रकाशित होने की प्रस्तावित तिथि से दो दिन पहले जिला/राज्यस्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) को आवेदन देकर पूर्व प्रमाणन कराना होगा। पूर्व प्रमाणन के पश्चात ही समाचार पत्रों में ऐसे प्रचार विज्ञापन प्रकाशित किये जा सकेंगे।

Related posts

भोपाल:अच्छी और सटीक आलोचना से लेखक अपने लेखन को बेहतर कर पाता है:अरुण अर्णव खरे, अमेरिका

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अल्पसंख्यक संस्थाओं को सक्षम बनाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रही कार्रवाई :मो० जमा खान मंत्री, अल्पसख्यक कल्याण विभाग

rktvnews

केरल: मानहानि मामले में भाजपा नेता ने माफी मांगी।

rktvnews

NCGG ने मालदीव और बांग्लादेश के सिविल सेवकों के लिए 3 क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किए

rktvnews

नई दिल्ली : 2047 तक सशक्त और भयमुक्त देश बनेगा भारत: डॉ इन्द्रेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित,मतदान की जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment