RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदौर:सभी एसडीओ, तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को कार्यो में सुधार लाने की अंतिम चेतावनी।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश) 10 अप्रैल।कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों, पटवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा की वे अपने कार्यों में सुधार लावे ।राजस्व न्यायालय में दर्ज प्रकरणों की नियमित सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण करें। प्रकरणों के निराकरण में किसी भी तरह की लेतलाली और उदासीनता नहीं बरती जाए। उदासीनता और लेतलाली बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यों में सुधार के लिए उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय, राजेंद्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व न्यायालय में दर्ज प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। राजस्व न्यायालय में दर्ज प्रकरणों की नियमित सुनवाई करें। उनका निराकरण समय सीमा तय कर किया जाए। प्रकरणों के निराकरण में किसी भी तरह की लेतलाली और उदासीनता नहीं बरते। सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने कार्यों में सुधार लावे। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। कार्यों में सुधार के लिए उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद भी अगर सुधार परिलक्षित नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों के विरोध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों से कहा की वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की भी मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर आशीष सिंह ने अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभागीय कार्यों और अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें। विभागीय अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले अधीनस्थ कार्यालयों और विभागीय कार्यों के निरीक्षण की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए परख नाम से एक एप भी बनाया जा रहा है। इस मोबाइल एप में निरीक्षण का प्रतिवेदन, निरीक्षण का फोटो और लोकेशन भी ऑनलाइन दर्ज होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने सर्वेक्षित तालाबों से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व सभी चयनित तालाबों का गहरीकरण का कार्य पूरा हो जाना चाहिए।
इसके पश्चात कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की गेहूं खरीदी का कार्य निर्धारित मापदंड और जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला निबंधन परामर्श केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित तीनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कटक में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का किया उद्घाटन

rktvnews

भोजपुर:आरा पीएससी का एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:आचार्य क्लासेस ने किया आगाज़ 2.0′ का सफलतापूर्वक आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment