RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार) 03 मार्च।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर 09 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शनिवार को जिले के थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थिति के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है,जो थानों के जरिए भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि नोटिसों का तामिला किया जा चुका है और कार्यालय को प्राप्त भी हुआ है।
अभी भी बैंकों से संबंधित नोटिस विभिन्न थानों को भेजा जा रहा है।
लोक अदालत में कुछ ही दिन बांकी है इसलिए तत्परता से सभी नोटिसों का तामिला कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि बेनीपुर एवं बिरौल न्यायालयों से भी नोटिस भेजा गया है। जिसका तामिला कराकर संबंधित न्यायालय में रिपोर्ट जमा कराये।
बैठक में नगर,सदर,सोनकी,फेकला,एपीएम,मोरो,मनीगाछी एवं बिरौल आदि के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन गंभीर, सभी निजी स्कूलों के संचालकों के साथ हुई अहम बैठक।

rktvnews

कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गड़खा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण !मिशन मोड में जिला के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय को किया जाएगा समुन्नत।

rktvnews

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर:छठ महापर्व पर उगते हुए सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य।

rktvnews

Leave a Comment