RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)09 अप्रैल।आज दिनांक 09 अप्रैल 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध अब तक मात्र 66 प्रतिशत ही सी0एम0आर0 (चावल) की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम के गोदाम में किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर को निर्देशित किया गया कि सभी समितियों से खरीद किये गये धान की मात्रा के अनुरूप सम्बद्ध मिलों से दिनांक 20.04.2024 तक चावल प्राप्त कर निश्चित रूप से राज्य खाद्य निगम बक्सर में शत-प्रतिशत जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भोजपुर जिला के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

rktvnews

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने ली राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों का सिहानोकविले, कंबोडिया का दौरा

rktvnews

नागपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी ने किया एग्रो विजन का उद्घाटन।

rktvnews

भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

दरभंगा:29 एवं 30 जनवरी को होगा मिथिला लोक उत्सव।

rktvnews

Leave a Comment