RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में 21 कुंडीय देव सह विद्यारंभ यज्ञ के साथ नर्सरी की कक्षा आरंभ।

बच्चों के भीतर नैतिक बोध का बीजारोपण करना हमारा उद्देश्य : प्राचार्या नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 09अप्रैल। सोमवार 08 अप्रैल को बी.एस.डीएवी.प.स्कूल में वैदिक हवन-यज्ञ के साथ नव शैक्षणिक सत्र आरंभ हुआ। इसी क्रम में दूसरे दिन आज ’21 कुंडीय देव यज्ञ सह विद्यारंभ संस्कार यज्ञ’ हुआ । यह खास इसलिए था कि आज से विधिवत नर्सरी कक्षा के बच्चों का विद्यारंभ हुआ। इन बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी इस यज्ञ में सहर्ष शामिल रहे। इनके आगमन के साथ हीं विद्यालय परिसर में नर्सरी कक्षा का भी उद्घाटन हुआ।
हवन-यज्ञ में शामिल बच्चों व अभिभावकों से बात करते हुए प्राचार्या नीशू जायसवाल ने कहा कि, विद्यालय परिवार वैदिक परंपरा के अनुपालन में विश्वास करता है। जिन बच्चों के जीवन में विद्या का प्रवेश होने जा रहा है, हम उनके इस प्रथम दिवस को स्मरणीय बनाना चाहते हैं। हमारी कामना है कि वे पढ़-लिखकर संस्कारवान बनें। उनके भीतर अपने घर-परिवार, देश-समाज व प्रकृति के प्रति नैतिक बोध का बीजारोपण हो सके, यहीं हमारा परम उद्देश्य है।
इस ’21 कुंडीय देव सह विद्यारंभ यज्ञ’ में नर्सरी कक्षा के वैभव कुमार यादव, अंशिका सिंह, सिद्धार्थ नायक, अनन्या सिंह, अर्णव राज, अंकुश सिंह, अभिराज कुमार, लव्या कुमारी तथा अनिका राज आदि के ने अपने-अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया।
हवन-यज्ञ का विधिवत संचालन वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक सुरेंद्र पाण्डेय तथा वरुण कुमार झा ने किया।

Related posts

जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में किया वृक्षारोपण।

rktvnews

बिहार चुनाव 2025: एनडीए का पलड़ा भारी, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता!

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक तथा बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर:द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई को, अधीनस्थ न्यायालयों में 512 बेंचों का किया गठन।

rktvnews

बढ़ती गर्मी में सावधानी व बचाव जरूरी :–उपायुक्त,लातेहार

rktvnews

प्रकृति के वेदनाओं को प्रदर्शित करती अजय गुप्ता अज्ञानी की रचना “इत्तफाक नहीं है”।

rktvnews

Leave a Comment