RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने मतदान दिवस पर मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मौसम खराब होने एवं लू से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 09 अप्रैल।आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने मतदान दिवस पर मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मौसम खराब होने एवं लू से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रथम चरण में हो रहे निर्वाचन को देखते हुए मैदानी जनपदों में लू से बचाव हेतु शहरी विकास विभाग एवं जल संस्थान सहित अन्य सभी विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेषकर उत्तराखण्ड के तीन मैदानी जनपदों देहरादून, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में लू से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्रों में शेड, पानी, कूलर, पंखों आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्वतीय जनपदों में मतदान कार्मिकों को आवश्यक रूप से गर्म कपडे़ साथ रखने एवं कार्मिकों के रूकने वाले स्थलों में बिस्तर आदि की व्यवस्था समुचित रूप से सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य महानिदेशक को गर्भवती महिलाओं के लिए डोली आदि की व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं भारत निर्वाचन आयोग एवं सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करने की भी बात कही, ताकि मतदाता अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक हों।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल सहित मौसम विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का महत्वपूर्ण कदम:तैराकी प्रशिक्षण से आपदा सुरक्षा का सशक्तिकरण।

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महागठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ निकाला धिक्कार मार्च!जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जरूरतमंदों को बड़ी राहत : बेतिया में FTL गैस कनेक्शन फिर चालू।

rktvnews

भोजपुर: निगम को लूट रहे महापौर और नगर आयुक्त,नगर आयुक्त और महापौर आखंड भ्रष्टाचार में है लिप्त: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment