RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन के समय भय मुक्त माहौल बनाने में अर्धसैनिक बलों की महत्वपूर्ण भूमिका-जिलाधिकारी

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)07 अप्रैल।लोकसभा निर्वाचन को भय मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पूर्वी चंपारण जिला में केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स का आगमन प्रारंभ हो गया है। शनिवार को बीएसएफ, आईटीबीपी एवं सीआरपीएफ की कंपनियों के कंपनी कमांडर जिलाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में मिले एवं सीमा क्षेत्र सहित जिला में वर्तमान स्थिति पर गहन विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि नेपाल के साथ जिला की सीमा पर दोनों तरफ चौकसी रखने के लिए उच्च स्तरीय वार्ता हुई है जिसके आलोक में कार्य भी किया जा रहा है। परंतु अभी भी वहां सघन छापेमारी और चौकसी की जरूरत है। इसके अतिरिक्त जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाका के माध्यम से नजर रखी जा रही है और आने जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।जिला में एसएसटी और एफएसटी की टीम सक्रिय है। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स को ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर क्षेत्र में एरिया डोमिनेंसी के लिए लगातार मार्च पास्ट कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जहां भी जरूरत होगी उन्हें लगाया जाएगा।

Related posts

गिरिडीह आकांक्षी जिला के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी,सुनील कुमार वर्णवाल परिसदन भवन पहुंचे, नीति आयोग के सभी आयामों की समीक्षा की।

rktvnews

इंदौर:सशस्त्र सेना झण्डा निधि में पटेल मोटर्स के संस्थापक ने दिया 1 लाख 51 हजार रुपए का योगदान।

rktvnews

भोपाल:कान्हा से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व के लिये नर बाघ रवाना।

rktvnews

कोयंबटूर:मानवाधिकार विषय पर एनएचआरसी का दो दिवसीय आवासीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

‘टीचर्स डे’ पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!

rktvnews

Leave a Comment