RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

वैशाली: जिला आइकॉन एवं आईसीडीएस द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)06 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर शुक्रवार को स्वीप गतिविधि अंतर्गत वैशाली जिले के स्वीप आइकाॅन अभय कुमार ने आर.एन.काॅलेज हाजीपुर एवं जमुनी लाल काॅलेज हाजीपुर मे आयोजित मतदाता जागरुकता अभियान अंतर्गत लोक सभा आम निर्वाचन में प्रथम बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं से मतदान करने एवं अपने अभिभावको को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।
देसरी प्रखंड अंतर्गत कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु आइसीडीएस के द्वारा रसुलपुर हबीब पंचायत के आँगनवा़ड़ी कोड संख्या-78 पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविकाओं एवं आमजनों ने भाग लिया। बैठक में घर-घर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरुक करने की चर्चा की गई। इस अभियान में सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने हर घर में जाकर मतदाताओं से मतदान के दिन मतदान केन्द्र जाकर मतदान करने की अपील की। इसी क्रम में बिदुपुर, चेहराकला, देसरी, गोरौल, जंदाहा, लालगंज प्रखं में भी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवको द्वारा लालगंज, भगवानपुर एवं वैशाली प्रखंड अतर्गत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी युवाओं एवं आमजनों ने मतदान करने एवं घर के सभी मतदाताओं को मतदान के दिन साथ मतदान केन्द्र ले जाने का संकल्प लिया। बुनियाद केन्द्र बिदुपुर, महनार एवं पातेपुर, द्वारा मतदाताओं को जागरुक करने हेतु बुनियाद केन्द्र के कर्मियों ने घर-घर जागरुकता अभियान चलाया। गृह भ्रमण के दौरान घर पर उपस्थित सभी मतदाताओं से लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं आस- पास के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेेरित करने की अपील की। जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र वैशाली के द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केन्द्र से जुड़े विद्यार्थियों एवं केन्द्र के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं उनके अभिभावको ने मतदान करने एवं अपने आस-पास के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटर रजिस्टर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा और वाहन किया गया जप्त।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सजग रहे प्रशासन : निर्देशिका डा सुनीता सिंह

rktvnews

आरा में जैन महाविद्यालय में आयोजित पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह में गुरु बक्शी विकास एवं समूह की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

भोजपुर : 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment