RK TV News
खबरें
Breaking News

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 अप्रैल।एसजेवीएन लिमिटेड ने निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा गठित 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। एसजेवीएन को ‘सामाजिक विकास और प्रभाव सृजित करने के लिए उपलब्धि पुरस्कार’ और ‘सीआईडीसी पार्टनर्स इन प्रोग्रेस ट्रॉफी’ प्रदान किया गया है।
एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और सीएसआर फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता कपूर ने इन सम्मानों की चर्चा करते हुए कहा कि ये पुरस्कार नवोन्मेषी और ठोस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन के लिए एसजेवीएन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष ये प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित किए हैं। श्रीमती कपूर ने कहा, “समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर हम अत्यंत गौरवान्वित हैं और सार्थक प्रभाव सृजित करने के अपने प्रयत्नों को आगे बढ़ाने के लिए हम समर्पित रहेंगे।”
एसजेवीएन की सभी सीएसआर पहल पंजीकृत ट्रस्ट एसजेवीएन फाउंडेशन के माध्यम से की जाती हैं। अभी तक, कंपनी शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता, अवसंरचना विकास और सामुदायिक संपत्ति निर्माण, सतत विकास, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता, स्थानीय संस्कृति तथा खेल के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सीएसआर कार्यकलापों पर 450 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर चुकी है।
सीजीएम (एचआर) बलजीत सिंह ने एसजेवीएन की ओर से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक समारोह के दौरान ये पुरस्कार प्राप्त किए।
सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहल के लिए उन संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक प्रतीक बन गया है, जो राष्ट्र के विकास और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Related posts

पत्रकार को भातृ शोक।

rktvnews

सारण:होली त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:”संतावन के बिगुल” पुस्तक में केवल गीत नहीं इतिहास की झलक है :प्रो बलराम सिंह

rktvnews

हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली का प्रथम वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित!19 छात्र-छात्राएं टॉप टेन में:प्राचार्य डा आदित्य तिवारी

rktvnews

दरभंगा:माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और बफर खरीद को मजबूती मिलेगी।

rktvnews

Leave a Comment