RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शेमारू उमंग के ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ की स्वाति शर्मा ने अपने किरदार की तुलना उन महिलाओं से की जो सामाजिक मानदंडों और चुनौतियों का कर रही हैं सामना !

RKTV NEWS/मुस्कान (पीआर 24×7) 05 अप्रैल।शेमारू उमंग पर प्रसारित दर्शकों के चहेते शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में स्वाति शर्मा द्वारा निभाए गए आशी के किरदार को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस शो की रोचक कहानी और इसमें आने वाले उतार-चढ़ाव ने हमेशा दर्शकों को इससे जोड़े रखा है। महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर देती यह कहानी अपने हर ट्रैक के ज़रिए लगातार सामाजिक मुद्दों को दर्शकों के समक्ष प्रदर्शित कर रही है। ऐसे में शो के अपकमिंग ट्रैक में जल्द ही दर्शकों को एक और ज्वलंत रूढ़िवादी प्रथा का उदाहरण देखने को मिलने वाला है। जहाँ आशी को एक ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता है, जिसके तहत उसे अपने बाल मुंडवाने को कहा जाता है। ताकि वह समाज में निहित बाहरी आडंबर का शिकार न हो। यह ट्रैक देखना दर्शकों के लिए बहुत रोचक होने वाला है।
शो की अपकमिंग कहानी के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए अभिनेत्री स्वाति शर्मा ने कहा, “‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में आशी का किरदार निभाना मेरे लिए एक खूबसूरत यात्रा रही है। इसके हर एक एपिसोड के साथ, मैंने आशी की पीड़ा और उनके द्वारा झेले जाने वाले सामाजिक दबाव को महसूस किया है। आगामी एपिसोड्स में आशी को एक कठिन परीक्षा का सामना करना पड़ेगा जहां उनके सामने अपना सिर मुंडवाने की परिस्थिति सामने आती है। मैंने इस सीन को शूट करते वक्त इस भाव को महसूस भी किया, जिसके चलते अपनेआप मेरी आँखों से आंसू आने लगे। यह निराशाजनक है कि बाल विवाह और ऐसी अन्य रूढ़िवादी प्रथाएं आज भी ग्रामीण इलाकों के कुछ हिस्सों में कायम हैं। इस शो के आने वाले ट्रैक में दर्शकों को आशी के जीवन की एक नई चुनौती का सामना करते हुए देखने का मौका मिलेगा। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि क्या वे अपने आगे आई इस चुनौती के सामने झुक जाएंगी या उसका डटकर सामना करेंगी। ”
शो के अपकमिंग ट्रैक में दर्शकों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। एक ओर, आशी द्वारा सिद्धार्थ के प्यार को अस्वीकार करने के बाद वह शहर छोड़कर चले जाने का फैसला करता है, लेकिन बाद में विनोद द्वारा आशी को नुकसान पहुंचाने की साजिश का पता चलने के बाद वह अपना मन बदल लेता है और अंततः गीत से शादी करने के लिए अपनी सहमति दे देता है। दूसरी ओर, जैसे ही शादी का उत्सव शुरू होता है, नियति बार-बार आशी और सिद्धार्थ को एक दुसरे के सामने लेकर खड़ा कर देती है। हालाँकि, तनाव तब बढ़ जाता है जब सिद्धार्थ को अमृता की योजना के बारे में पता चलता है ऐसे में वह आशी को इस स्थिति से बचाने के लिए कैसे हस्तक्षेप करेगा और क्या आशी इस कार्य के लिए अपनी सहमति देगी?
आशी की जीवन यात्रा के बारे में अधिक जानने के लिए देखिए ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Related posts

बक्सर:दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन हेतु चिन्हित कृत्रिम तालाब जेल घाट का निरीक्षण।

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: विश्व पर्यटन दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली के पुराना किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारणी समिति की बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment