RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र।

दूसरे चरण में कुल 109 अभ्यर्थियों ने भरे 157 नाम-निर्देशन पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 04 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण के लिये नामांकन भरने के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने 84 नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। दूसरे चरण में कुल 109 अभ्यर्थियों द्वारा 157 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 13 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 22 अभ्यर्थियों द्वारा 39 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में 12 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नाम-निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 14 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियाँ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम-निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों में किये गये मतदान की गणना 4 जून को होगी।

Related posts

महिलाओं की आवाज, इच्छाशक्ति और एजेंसी को सशक्त बनाने के उद्देश्य के साथ कार्यक्रम में लैंगिक मुख्यधारा के लिये दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लक्षित प्रयास किए गए हैं : चरणजीत सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ की बैठक!अभ्यर्थियों को देनी होगी आपराधिक प्रकरणों की जानकारी।

rktvnews

सरकार सीपीजीआरएएमएस शिकायत निवारण पोर्टल की क्षमता बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी की एआई-सक्षम तकनीक का उपयोग कर रही है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

एनएसओ, इंडिया द्वारा आईआईटी गांधीनगर में आयोजित ‘हैक द फ्यूचर’ हैकथॉन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

rktvnews

भोजपुर : गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध मे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया एनएच जाम।

rktvnews

नवादा: डीएम और एसपी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment