RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: डीएम पहुंचे वोटरो को जागरूक करने नदाँव के नोनिया टोला।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)03 अप्रैल।आज 03 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड बक्सर अंतर्गत मतदान केंद्रों यथा-मध्य विद्यालय महदह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नदाँव एवं ग्राम कचहरी भवन, नदाँव का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबधित सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित बी0एल0ओ0 के साथ प्रत्येक दिन स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत 25-25 घरों में जाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा नदाँव के नोनिया टोला में डोर-टू-डोर मतदाताओं को 01 जून 2024 को वोट देने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मतदान तिथि के दिन मतदान केन्द्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त रौशनी, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक्तानुसार शेड/टेंट भी लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने 77वें सेना दिवस पर भारतीय सेना की उत्कृष्ट दक्षता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

rktvnews

झारखंड:राज्य सरकार द्वारा 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान एसटी / एससी विद्यार्थियों पर किए गए मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिए जाने पर आदिवासी छात्र संघ और समस्त आदिवासी – मूलवासी संगठन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जताया आभार, किया जोरदार स्वागत

rktvnews

पूर्वी चंपारण:इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक संपन्न।

rktvnews

हम लोगों की एकजुटता से भाजपा मे घबराहट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

प्रीति अदाणी ने दिया स्किल इंडिया का मंत्र।

rktvnews

Leave a Comment