RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

भोजपुर:नही रहे चर्चित रंगकर्मी अनिल शीतल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मार्च।शहर के चर्चित रंगकर्मी अनिल शीतल की कैन्सर से बीती रात मौत हो गई।63 वर्षीय अनिल शीतल एक्साइज विभाग से रिटायर्ड थे एवं शहर के शिवगंज के अस्थाई निवासी थे।वे अपने पीछे दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी और पत्नी छोड़ गए।
ज्ञातव हो की अनिल शीतल मुहँ के कैन्सर से पीड़ित थे। उनका इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई से हो रहा था। एक साल पहले औपरेशन भी हो चुका था।
इधर उनकी स्थिति फिर से यका एक खराब होने लगी थी।
अंततः कल रात उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस लगभग 10 बजे रात को ली और दुनिया से बिदा ले लिया।
उनके निधन की खबर शहर में फैलते हीं शोकाकुल लोग आज सुबह से हीं उनके निवास पर पहुँचने लगे और अपने प्रिय रंगकर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धाजंलि देने वाले लोग में शहर के रंगकर्मी,साहित्यकार समाजिक कार्यकर्ता सहित कई गण्यमान लोग उपस्थित हुए।
श्रद्धाजंलि व्यक्त करने वाले लोगों में रंगकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव, वार्ड पार्षद मो समीम आरवी, सतेंद्र स्नेही,करन कुमार, अधिवक्ता गोरख नाथ मिश्रा, अजय श्री,प्रो नीरज सिंह,अनिल प्रतीक्षा, चन्द्र भूषण पांडे, साहेब लाल यादव, लड्डू भोपाली, सुनील कु शिवास्तव, अनूप श्रीवास्तव,मो सरफराज आदि शामिल थे।

Related posts

कौन सुनेगा एक निरीह मुख्यमंत्री की बात : शिवानंद तिवारी

rktvnews

उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण!सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने औषधि नियामक प्राधिकरणों के 19वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा “राजस्व महाअभियान 2025” :घर-घर पहुंचेगी जमाबंदी, हल्का स्तर पर लगेंगे शिविर।

rktvnews

भोपाल:गोष्ठियां अदब की पाठशाला होती हैं जहां नए रचनाकार अपनी रचनाएं मांझते हैं: गोकुल सोनी

rktvnews

Leave a Comment