RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर पुलिस के सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत।

घटना की जानकारी देते मौके पर पहुंचे भोजपुर डीएम और एसपी

RKTVNEWS/आरा ( भोजपुर) 31 मार्च। शनिवार को भोजपुर पुलिस के एक सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना के बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार 2018 बैच के सिपाही हेमंत कुमार सिपाही संख्या 151 जो मूल रूप से मोकामा के रहने वाले थे की स्थानीय कृषि भवन में रखे ईवीएम की सुरक्षा में तैनाती की गई थी। उक्त सिपाही की मृत्यु की सूचना संध्या लगभग 6 बजे जिले के वरीय पदाधिकारियों को प्राप्त होती है।घटना की सूचना पर स्थानीय नवादा थाना ,भोजपुर डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली जिसमे बताया गया की उक्त सिपाही की लाश उनके रूम में खून से लथपथ पड़ी हुई थी और दरवाजा अंदर से बंद था।

सिपाही हेमंत की बिहार पुलिस के facebook पर श्रद्धांजली देते हुए साझा की गई तस्वीर।

उनके शव के पास इंसास रायफल और एक खोखा पड़ा हुआ मिला।
मृत सिपाही के सहकर्मी ने बताया की हेमंत की अप्रैल महीने में ही शादी होने वाली थी और वो कुछ दिनों से काफी गुमशुम और परेशान रहता था।बताया गया की उक्त घटना दुर्घटनावस घटी है या आत्महत्या है इसकी जांच की जा रही है।
सिपाही की मृत्यु पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया स्वर्गीय श्री हर सिंह मेहर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023″ का उद्घाटन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए MOU और उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शुद्धता के साथ नाम जोड़े जाए।

rktvnews

राजस्थान:सरस मेले का ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम योगदान:कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए वार्ता का 10वें दौर का आयोजन सिडनी में पांच ट्रैक पर किया गया।

rktvnews

11 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment