RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गोपालगंज:जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 1,04,100 रूपये के जाली नोट के साथ 02 गिरफ्तार।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार) 29 मार्च। गोपालगंज पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जाली नोट के गिरोह का पर्दाफाश किया है । विदित हो कि 28 मार्च को गुप्त सुचना मिली कि ग्राम मधुसरेया थाना मांझागढ़ में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नकली करेंसी को असली नोटो से बदलकर उसे बाजार में चलाते हैं एवं चुनाव में बड़े पैमाने पर ऐसा करके चुनाव में बाधा पहुँचाने का कार्य करने वाले हैं। उक्त सुचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनु०पु०पदा० सदर एवं अनु०पु०पदा० सदर-2 के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी कर संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से1,02,800 के नकली नोट बरामद किया गया। जिस सम्बन्ध में माझागढ़ थाना कांड संख्या95/24 धारा 489(ए)/489(बी)/489(सी)/34 भा0द0विo दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर उमाशंकर सहनी को 1300 रूपये नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य हो कि उमाशंकर सहनी हिसार थाना से रंगदारी के कांड में जेल जा चुका हैं। पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग प्रिंटिंग प्रेस से पैसे छपवाते थे और उसको कम मूल्य में बाजार में चलन में ला देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

01. संदीप कुमार यादव उम्र 24 वर्ष पिता दशरथ यादव ग्राम मधुसरेया थाना मांझागढ़ जिला गोपालगंज
02. उमाशंकर सहनी उम्र-38 वर्ष पिता छोटेलाल सहनी ग्राम शामपुर कोतराहा थाना नौतन जिला पश्चिमी चंपारण
बरामद समानः- 01.500 के कुल 148 जाली नोट
02. 100 के कुल 301 जाली नोट

संदीप यादव का अपराधिक इतिहासः

1. गोरिया कोठी थाना कांड संख्या 110/21 धारा 489(ए)/489(बी)/489(सी)/489(डी) एवं25(1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधि0

छापेमारी दल के सदस्यः-
01. प्रशिक्षु पु०उपा0 संदीप कुमार
02. पु0नि0 ओमप्रकाश चौहान, थानाध्यक्ष नगर थाना
03. पु०नि० सुजीत कुमार, तकनीकी शाखा04. पु0अ0नि0 दिनेश कुमार, तकनीकी शाखा
05. पु0अ0नि0 दर्पण सुमन, तकनीकी शाखा
06. पु0अ0नि0 जयहिंद यादव, थानाध्यक्ष बरौली थाना
07. पु०अ0नि0 विकास कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष जादोपुर
08. पु०अ0नि0 संग्राम सिंह, थानाध्यक्ष मांझागढ थाना
09. पु0अ0नि0 मुकेश कुमार, मांझागढ़ थाना
10. पु0अ0नि0 सत्यम प्रताप, मांझागढ थाना
11. परि०पु0अ0नि0 सोमदेव झा, मंझागढ़ थाना
12. सिपाही/574 सुबोध कुमार, मांझागढ़ थाना
13. सिपाही/272 प्रवीण कुमार, तकनीकी शाखा
14. सिपाही/03 रवि शंकर सिंह, तकनीकी शाखा
15. सिपाही/323 साकेत कुमार, तकनीकी शाखा
16. सिपाही धर्मेन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा
17. सिपाही/609 गुड्डड कुमार सिंह, तकनीकी शाखा
18. चा0 सिपाही/41 शेखर कुमार, तकनीकी शाखा

Related posts

9 सितंबर को आयोजित लोक अदालत की सफलता को ले विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए ब्रुसेल्स पहुंचे।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:किसान रजिस्ट्री शिविरों का हुआ शुभारंभ, किसानों को मिली 11 अंकों की विशिष्ट पहचान ।

rktvnews

अंतरिक्ष से दिखा महाकुम्भ का विहंगम नजारा।

rktvnews

आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का हिस्सा बने 16 मार्च रात 8 बजे ज़ी टीवी पर।

rktvnews

Leave a Comment