RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:व्यय पर्यवेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में बैठक।

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान)29 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत व्यय पर्यवेक्षकों मुकेश राठौड़ एवं निलय बुनकर और जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में एईओ, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी के दलों की बैठक ली और चुनाव के दौरान व्यय पर निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक सामग्री के सघन निरीक्षण करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
व्यय पर्यवेक्षकों ने व्यय प्रकोष्ठ एवं निगरानी दलों के अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि चुनाव आयोग की मंशानुरूप सभी अधिकारी प्रतिबंधात्मक सामग्री की जांच करते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने संसदीय क्षेत्र में गठित सभी निगरानी दलों को अंतर्राज्यीय एवं अन्तर्जिला चेक पोस्टों पर सभी वाहनों की जांच करने एवं चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले खर्चों की निगरानी रखने के निर्देश दिए। व्यय पर्यवेक्षकों ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों की पूरी तरह पालना कराते हुए जांच दलों द्वारा पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी जांच दल प्रतिबंधात्मक सामग्री की जब्ती के दौरान आयोग की गाइडलाइन की पालना करते हुए पूरी पारदर्शिता रखें तथा प्रभावी कार्यवाही कर व्यय पर पूरी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि जांच दलों द्वारा की जा रही कार्यवाही की वीडियोग्राफी को वीवीटी टीम पूरी सघनता से जांच करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी एफएसटी इंचार्जो कोे प्रभावी तरीके से कार्य कर चुनाव में आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण टीम एवं पुलिस जवानों को वाहनों व प्रतिबंधात्मक सामग्री की सघन जांच कर सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की जांच के समय यात्रियों को परेशानी नहीं हो तथा जब्ती के दौरान वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करें। प्रारंभ में व्यय प्रकोष्ठ के वरिष्ठ लेखाधिकारी राघव शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से व्यय पर्यवेक्षण की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों सहित एईओ, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी दलों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान: विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने साइक्लोथॉन का पोस्टर जारी किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 फरवरी 24

rktvnews

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस गौतम चौरड़िया

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी अंतर्गत नवनियुक्त मेडिकल व पारा मेडिकल कर्मियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: तिरहुत प्रमंडल,आयुक्त के रूप में राज कुमार ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर:गरीब ,लाचार इंसान हो या जानवर सब पर सहानुभूति की जरूरत: अमरदीप कुमार जय

rktvnews

Leave a Comment