RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नैनीताल लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने एमबीबीजी कॉलेज में निर्वाचन संबंधी चल रही तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/हल्द्वानी (नैनीताल ) 28 मार्च।सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नैनीताल लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक IAS गगनदीप सिंह बरार और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने बुधवार को दोपहर एमबीबीजी कॉलेज में निर्वाचन संबंधी चल रही तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया। सामान्य प्रेक्षक गगनदीप बरार ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी और आम जनता सर्किट हाउस में सुबह 09 से 11 बजे तक मिल सकते है। इसके साथ ही 9411101609 नंबर पर आम जन और राजनीतिक दल के प्रत्याशी शिकायत, समस्या के लिए सम्पर्क कर सकते है।
नैनीताल लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बरार और पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने एमबीपीजी कॉलेज पहुंचकर सर्वप्रथम निर्वाचन संबंधित तैयारी का निरीक्षण करते हुए मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष में पहुंचे। जहां कार्मिकों से बात की उसके पश्चात पर्यवेक्षक इलेक्शन कंट्रोल रूम पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने स्ट्रांग रूम और समस्तएआरओ कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीना उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान, शिवचरण द्विवेदी, विजय नाथ शुक्ल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी हल्द्वानी ए पी बाजपेई, परितोष वर्मा, रेखा कोहली, तहसीलदार सचिन कुमार, सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के विजेता उपविजेता हुए सम्मानित।

rktvnews

गढ़वा:“सही पोषण – देश का मजबूत भविष्य” : उपायुक्त

rktvnews

पटना:अभय अमन का वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह ने भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में ऊर्जा अनुसंधान के लिए नए अंतःविषय केंद्र (आईसीईआर) भवन का शिलान्यास किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को न लेना पड़े कर्ज : मंत्री उदय प्रताप सिंह

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित ,ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का समापन।

rktvnews

Leave a Comment