RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली;जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/वैशाली ( बिहार) 23 मार्च।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को निर्वाचन तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में वैसे 5 मतदान केंद्र, जहां मतदाताओं की संख्या 1549 या इससे अधिक है, वहां सहायक मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वैशाली लोकतंत्र की जननी है और वे भी अपने स्तर से लोगों को जागरूक और प्रेरित करने का प्रयास करें ।
बैठक में बैठक में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) , इंडियन नेशनल कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, सीपीआई (एमएल) आदि के प्रतिनिधि मौजूद थे।
मालूम हो कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद से जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा प्रत्येक शनिवार को मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रत्येक शनिवार को बैठक कर उन्हें विस्तार से सारी सूचनाओं से अवगत कराया जाता है।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार साहित्य सम्मेलन में सुप्रसिद्ध समालोचक और पूर्व कुलपति प्रो अमरनाथ सिन्हा का अस्थि-कलश अंतिम-दर्शनार्थ रख की गई श्रद्धांजलि-सभा आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

सोमनाथ मंदिर अटूट आस्था, दिव्यता और भारत की शाश्वत आत्मा के पवित्र प्रतीक के रूप में खड़ा है: प्रधानमंत्री

rktvnews

भाजपा की हार का जिम्मेदार अमित शाह हैं।

rktvnews

Leave a Comment