RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर : स्वीप कोषांग द्वारा बिहार दिवस पर समाहरणालय परिसर में किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 22 मार्च।आज बिहार दिवस के अवसर पर समाहरणालय भोजपुर के परिसर में “दिपोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन स्वीप कोषांग के द्वारा किया गया!
उक्त अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया!तत्पश्चात उप विकास आयुक्त भोजपुर,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी भोजपुर, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम में दीप जलाया गया!
इस कार्यक्रम का मुख्य थीम “मेरा पहला वोट देश के लिए” के साथ 112 दीपों को जलाया गया!जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा उक्त अवसर पर सभी मतदाताओं से अपील किया गया कि लोकसभा आम निर्वाचन -2024 एवं अगिआँव विधानसभा उप निर्वाचन -2024 क़े अवसर पर 01 जून 24 को मतदान क़े दिन अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें!
दिपोतस्व कार्यक्रम क़े अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में केवल शैक्षणिक विकास हीनहीं,वंचित वर्ग को भोजन कराना विशिष्ट पहचान : प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

राजस्थान में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया दिव्यांग शिविर।

rktvnews

राजस्थान:जिला स्तर से ईसी प्राप्त लीज-क्वारी लाइसेंस धारक परिवेश पोर्टल पर अविलंब फार्म 2 अपलोड करे: प्रमुख सचिव माइंस टी रविकान्त

rktvnews

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर:हिमालय होम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने किया अपार्टमेंट निर्माण हेतु भूमि पूजन।

rktvnews

Leave a Comment