RK TV News
खबरें
Breaking News

कर्नाटक में बुनियादी ढांचे के विकास को मंजूरी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-समृद्ध भारत’ के विजन के अनुरूप, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने 12 संस्थानों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 127.23 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो कर्नाटक में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। ये संस्थान 4200 छात्रों की जरूरतों को पूरा करेंगे, जिनमें 3150 छात्र अल्पसंख्यक समुदायों से संबंध रखते हैं।
कर्नाटक राज्य के लिए स्वीकृत ये सुविधाएं शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों की बौद्धिक प्रगति में सहायक वातावरण की सुविधा के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे के प्रावधान को सुनिश्चित करने की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।
समावेशी और समग्र बुनियादी ढांचे के महत्व को स्वीकार करते हुए, शैक्षिक बुनियादी ढांचे को राष्ट्रीय विकास में सहायता देने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समर्थन में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे सामुदायिक परिसंपत्तियों के रूप में मंजूरी दी गई है। यह कार्यक्रम विकसित भारत के लिए विजन 2047 की दिशा में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Related posts

लखीसराय: मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदियों की लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

शहीद राकेश यादव के हत्यारों को यथाशीघ्र दंडित करे सरकार-मनोज सिंह

rktvnews

पटना:अल्ट्राटेक सिमेंट बिहार में करेगी ₹1,200 करोड़ निवेश और लगभग 1000 रोजगार का सृजन ।

rktvnews

भोजपुर:यादव विद्यापीठ आरा में एनसीसी कैडेट के साथ हुआ योगाभ्यास।

rktvnews

दिल्ली विश्वविद्यालय में डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment