RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक मंत्रालय में ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सिंचाई सुविधा का लाभ हर कृषक को पहुंचाने के ध्येय को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर परियोजनाएं बनाए और क्रियान्वित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में क्रियान्वित हो रही सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी ली और भावी सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव और उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण राजेश राजौरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:पानी-पानी हुई राजधानी।

rktvnews

जोन और थानों की सीमाओं का युक्तियुक्तकरण जनप्रतिनिधियों की सहमति से किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी का हुआ तबादला।55 डीएसपी इधर से हुए उधर…।

rktvnews

रांची:महिला की सुरक्षा पर राज्य सरकार विफल : राफिया नाज प्रदेश प्रवक्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

नवनिर्मित वेयर हाउस का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment