RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बक्सर: डीएम ने अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 14 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बुनियादी स्कूल बक्सर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए उनमें कृमि को खत्म करना जरूरी है। ये कृमि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को पूरी तरह से प्रभावित करते हैं। कई मामलों में बच्चों में एनीमिया कृमि के कारण ही देखी गई है। कृमि एक ऐसा परजीवी है, जो मानव की आंतों के पोषक तत्वों को नष्ट कर देता है। इसका खतरा पहले छोटे बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता था, लेकिन अब कृमि ने बड़ों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। वैसे तो पेट में कृमि होना एक संक्रामक रोग है, जो खाद्य पदार्थों की साफ सफाई न होने या दूषित जल से उपयोग से ज्यादा फैलती है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस विभाग को समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
छूटे हुए बच्चों के लिए 19 मार्च को चलाया जाना है मॉप अप राउंड:- जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अभियान चलाते हुए एक से 19 साल के बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इन दवाओं का सेवन करने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए 19 मार्च को मॉप अप राउंड चलाया जाना है। इसके लिए जिले के 10,00,478 लाख बच्चों को चिह्नित किया गया है।
मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, सीडीपीओ बक्सर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, यूएनडीपी के कोल्ड चेन हैंडलर, बुनियादी विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: आरा के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ो की लूट,पुलिसिया कार्रवाई में दो को लगी गोली।

rktvnews

भोजपुर:गुरु से सीखे कथक नृत्य की बारीकियाँ , निरंतरता मुकाम तक जरूर पहुंचाएंगी : नृत्यांगना आदित्या

rktvnews

Leave a Comment