80 से ऊपर वाहनों को किया जप्त,04 करोड़ से अधिक की होगी राजस्व की उगाही।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 14 मार्च। जिले में भोजपुर प्रशासन की अवैध खनन और परिवहन की लगातार चल रही कार्रवाई के तहत आज तड़के लगभग 04:00 बजे पुलिस अधीक्षक तथा जिलापदाधिकारी और सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा और खनन के संयुक्त कार्रवाई दल में शामिल सभी पदाधिकारी और सशस्त्र बलों एवं एस०एस०बी०के साथ अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक अवैध चालान और ओवरलोडेड लगभग 80 से ज्यादा ट्रक और ट्रैक्टर को जप्त किया गया।जिनसे लगभग 04 करोड से ज्यादा राजस्व की वसूली की संभावना है।
बताया गया की भोजपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगातार भोजपुर पुलिस अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई कर रही हैं और जो भी इससे संबंधित अपराधी तत्व या माफिया तत्व हैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न सिर्फ राजस्व की वसूली की जायेगी बल्कि नए अपराध नियंत्रण कानून-2024 (CCA) के तहत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जायेगी। इस कार्रवाई में जिले के बाहर की भी अवैध खनन से संबंधित गाड़िया जप्त हुई हैं।
जिला प्रशासन ने बताया की इसके अतिरिक्त इस कार्रवाई के दौरान संबंधित घाट को भी चिन्हित किया जाएगा, जहाँ से ओवरलोडेड या अवैधचालान से संबंधित या बिना चालान की गाड़ियोँ निकलती हैं और उनके खिलाफ भी सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
