RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत ने डोमिनिकन गणराज्य के साथ व्यापार और वाणिज्य के बारे में अपने पहले द्विपक्षीय संस्थागत तंत्र की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 मार्च।भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (जेटको) की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर सैंटो डोमिंगो में डोमिनिकन गणराज्य के विदेश मंत्रालय (एमआईआरईएक्‍स) में 12 मार्च, 2024 को हस्ताक्षर किए गए। इस प्रोटोकॉल पर डोमिनिकन गणराज्य के विदेश मंत्री रॉबर्टो अल्वारेज़ और वाणिज्य विभाग की ओर से डोमिनिकन गणराज्य में भारत के राजदूत श्री रामू अब्बागानी ने हस्ताक्षर किए।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जनवरी, 2024 को जेटको की स्थापना के लिए इस कथित प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 25 वर्षों में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता मौजूदा आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को सुदृढ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रोटोकॉल में तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और क्षमता निर्माण के माध्यम से व्यापार, सेवाओं, औद्योगिक प्रौद्योगिकियों और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत और विकसित करने की परिकल्पना की गई है। यह दोनों देशों के बीच ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच उपलब्‍ध कराएगा और व्यापार तथा उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। भारत डोमिनिकन गणराज्य से मुख्य रूप से सोना आयात करता है और उसे फार्मास्यूटिकल्स, समुद्री उत्पाद, मोटर वाहन, दुपहिया और तिपहिया वाहनों का निर्यात करता है।
भारत-डोमिनिकन गणराज्य जेटको की पहली बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नेमिल शाह ने 18वें मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्माण के रहस्यों को साझा किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के 7वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के लिए पदों के सृजन की मंजूरी दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेव्स 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment