RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं आगामी लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )12 मार्च।राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के उपरांत आगामी 11 मई, 2024 को होने वाले अगले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी को लोक अदालत की सफलता को लेकर बधाई दी, साथ ही सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
उन्होंने कहा कि हम लोगों की मेहनत ने रंग लाया और हमने न्यायालयों में लंबित 757 मुकदमे को एक ही दिन में निपटा कर एक ओर जहाँ न्यायालयों से मुकदमा कम किया। वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच आपसी भाई-चारे को बढ़ाते हुए सुलभ न्याय उपलब्ध कराया।
जबकि 740 मुकदमा पूर्व आवेदनों का निपटारा कर मामलों को न्यायालय की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही सुलह समझौता कराकर समाप्त किया।
उन्होंने कहा कि आने वाले 11 मई को वर्ष के दूसरे लोक अदालत के लिए भी इसी तरह की रणनीति बनाई जाए ताकि हम और भी बेहतर कर सकें।
बैठक में जिला पदाधिकारी-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गुरविंदर सिंह महरोत्रा,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित दरभंगा सदर के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts

बंदरगाहों, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने लक्ष्यों को निर्धारित करने और समुद्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विचारों पर विचार-विमर्श करने के लिए केरल के मुन्नार में अपना चिंतन शिविर शुरू किया।

rktvnews

करंट से युवक की मृत्यु पर रघुपति यादव ने जताया दुःख!परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:नाबालिग महादलित के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले को स्पीडी ट्रायल चला दी जाए फांसी :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया आनंद धर्मशाला ट्रस्ट निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण।

rktvnews

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार : भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला अभियोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment