RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने मैसूर, कर्नाटक में 4,000 करोड़ रुपये की कुल 268 किलोमीटर लंबाई वाली 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 मार्च।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मैसूर, कर्नाटक में कुल 268 किलोमीटर लंबी और 4,000 करोड़ से रुपये अधिक लागत की 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विशेष रूप से, हुलियार-केबी क्रॉस-चुंचनहल्ली-नेल्लीगेरे रोड, जैसी पहल का उद्देश्य मैसूरु और उत्तरी कर्नाटक के बीच परिवहन-संपर्क सुविधा को बढ़ाना है। सर्विस रोड और आरयूबीएस के साथ मैसूरु रिंग रोड शहर की भीड़ को कम करेगा और निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करेगा।
हंगरहल्ली और होलेनरासीपुर बाईपास पर आरओबी की स्थापना के साथ बेलूर-हासन और येडेगौड़ानहल्ली-बिलिकेरे सड़क के 4-लेन विस्तार से यात्रा की अवधि में 2 घंटे की उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
सुव्यवस्थित शहरी नियोजन की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करते हुए, लक्ष्मणतीर्थ नदी पर एक प्रमुख पुल के निर्माण से हुनसूर शहर में भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, श्रीनिवासपुरा और चिंतामणि बाईपास के विकास का लक्ष्य दोनों शहरों में भीड़भाड़ में कमी लाना है।
बड़े और छोटे पुलों के साथ-साथ रेलवे-पार पथ पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का रणनीतिक समावेश, निर्बाध यातायात आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के ठोस प्रयास को रेखांकित करता है।

Related posts

सुरों की बारिश और नृत्य की थिरकन के साथ “आरा आइडल” संपन्न।

rktvnews

झारखंड:गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में आयोजित हुआ महिलाओं का भव्य सम्मेलन।

rktvnews

मध्यभारत का पहला सुनियोजित शहर बनेगा जबलपुर – मुख्यमंत्री ड़ॉ.यादव

rktvnews

जिलाधिकारी ने की बैंकर्स के साथ बैठक!जनपद स्तरीय अधिकारी और बैंकर्स का आपस मे अच्छा कॉर्डिनेट हो।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह– 2026 के तहत चला ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान।

rktvnews

Leave a Comment