RK TV News
खबरें
Breaking News

वीकेएसयू की भूमि के लिए राज्यपाल से मिले सीनेटर डॉ. विनोद कुमार सिंह

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)10 मार्च।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ विनोद कुमार सिंह ने कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शनिवार को शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें विश्वविद्यालय संबंधी प्रमुख मुद्दों से अवगत करवाया।
सीनेटर ने राज्यपाल से वीर कुंवर सिंह विवि आरा के लिए, कोईलवर में आवंटित 25 एकड़ भूमि के बदले पुराने परिसर से लगी स्काडा की भूमि में से 25 एकड़ उपलब्ध करवाने की मांग की। राज्यपाल को उन्होंने भूमि प्राप्ति अभियान की ओर से चलाये गये जनांदोलनों के साथ विवि के तीन भागों में बंट जाने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया। सीनेटर ने बताया कि राज्यपाल ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद इस मुद्दे पर सकारात्मक दिशा में सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ सिंह ने बिहार के विभिन्न विवि में नियुक्त अतिथि शिक्षकों को स्थायित्व प्रदान करने संबंधी चर्चा की और मांग पत्र दिया।
उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि सभी अतिथि सहायक प्राध्यापक यूजीसी के नियमों के तहत ही नियुक्त हुए हैं, और दिन -रात एक कर पठन -पाठन को सुचारु रूप से सेवा दें रहे हैं इसके बावजूद भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैंl यद्यपि, अतिथि सहायक प्राध्यापक के समायोजन करने से सरकार को कम राशि में ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अतिथि सहायक प्राध्यापक प्राप्त हो रहे हैं उससे सरकार के बजट में सरकार को सहूलियत मिलेगी तथा शिक्षकों की भारी कमी की क्षति -पूर्ति भी हो जाएगी l

Related posts

भोजपुर:विकास के नाम पर गरीबों के पेट पर चोट क्यू दे रही बिहार सरकार:सुदामा प्रसाद

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए आपराधिक तत्वों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई:अनुपम राजन

rktvnews

भोजपुर:उर्दू के कार्यान्वयन व व्यापक प्रचार प्रसार हेतू जिला स्तरीय सेमिनार व मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

बागपत:‘जागरूकता ही समाधान’: बागपत में टेली-मानस से घर बैठे मानसिक स्वास्थ्य परामर्श।

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023-पद्म श्री मधु मंसूरी (मनसुख) की प्रस्तुति से झूम रहे दर्शक।

rktvnews

Leave a Comment