RK TV News
खबरें
Breaking News

जगजीवन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर जनहित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मार्च ।09 मार्च को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई बी (+)से विभूषित जगजीवन कॉलेज,आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर एक दिवसीय ‘सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पा सिंह, हर्ष क्लीनिक एवं मुख्य वक्ता डॉ शीला सिंह, मां जगदंबा नर्सिंग होम की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन, कालेज के संस्थापक,पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान करने से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ आभा सिंह कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम क्यों जरूरी है। एक मॉडल के कम उम्र में मृत्यु से देश मर्माहत रहा और छोटे बच्चों के लिए फ्री वैक्सिनेशन की बात हुई।प्रो सिंह ने कहा की कैंसर जानलेवा बिमारी है। सतत जांच एवं एवं जागरूकता ही बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ पुष्पा सिंह ने पीपीटी के जरिए स्तन कैंसर के कारण लक्षण एवं निवारण पर व्यापक प्रकाश डाला। वही मुख्य वक्ता डॉ शीला सिंह ने सर्वाइकल कैंसर पर व्यापक परिचर्चा करते हुए बताया कि सिर्फ महिला को ही नहीं पुरुष को भी सर्वाइकल कैंसर हो सकता है। इससे बचाव ही इसका रोकथाम है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच एवं वैक्सीनेशन ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है।कार्यक्रम का आयोजन एन एस एस पदाधिकारी डॉ नवारुण घोष के नेतृत्व में किया गया। मंच संचालन डॉ रितिका पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन सिद्धू कुमारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के अलावा महाराजा कॉलेज एवं एमएम महिला कॉलेज के शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार, डॉ कुमार कौशलेंद्र, डॉ राजीव नयन, डॉ अमरेश कुमार, डॉ सत्येंद्र पांडे, एनसीसी ऑफिसर प्रो अमृतलाल जायसवाल,प्रो चंदन कुमार, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, डॉ अरशद अली, डॉ गोपाल प्रसाद,डॉ सूर्य नारायण, डॉ लक्ष्मी कुमारी,डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, जयवीर, रवि, मनोज श्रीवास्तव के साथ ही भारी संख्या में शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण हेतू अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने पोषण अभियान को लेकर पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बढ़ते ठंड को ले बक्सर डीएम ने शैक्षणिक गतिविधियों हेतु जारी किए आदेश।

rktvnews

जैकसन ग्रुप ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया बांध पर दिशा परिवर्तन संस्था द्वारा विस्थापितों के बीच कंबल का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment