RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मेरा पहला वोट, देश के लिए…

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)09 मार्च । आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा “मेरा पहला वोट, देश के लिए” थीम के तहत डीआरसीसी परिसर में द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा युवा शक्ति को मतदान के लिए प्रेरित किया गया एवं अधिक से अधिक युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हुए अपना शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु हर संभव प्रयास के लिए जागरूक किया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया के जो युवा 18 वर्ष के हो गए हैं या होने वाले हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा कर एक जागरूक मतदाता बने।
इस जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में विभिन्न YOUTH Section के 400 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें एनसीसी, स्काउट गाइड ,नेहरू युवा केंद्र एवं आईटीआई के बच्चों ने भाग लिया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के प्रत्येक प्रखंड में चलाए जा रहे हैं नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम में प्रथम अनुष्का कुमारी द्वितीय उषा कुमारी एवं तृतीय सुमन कुमारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में युवा खेल अधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, स्वीप आइकॉन सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:राजस्व संबंधी मामलों एवं जनशिकायतों के निष्पादन पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने घोर लापरवाही संबंधी लंबित वादों के संबंध में कार्यशाला का किया आयोजन

rktvnews

जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र परिभ्रमण के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

पटना : ईंट-भट्ठा व निर्माण स्थलों के कामगारों के बच्चों का निकटतम विद्यालय में होगा नामांकन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

06अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment