RK TV News
खबरें
Breaking News

सुपौल: आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दियांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण।

RKTV NEWS/सुपौल ( बिहार)09 मार्च।आज व्यवहार न्यायालय परिसर सुपौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) अन्तर्गत ऐसे चलंत दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 60 प्रतिशत या उस से अधिक है उन योग्य दिव्यांगजनों को जिलाधिकारी कौशल कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक सुपौल तथा तरूण कुमार झा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल द्वारा किया गया साथ ही परवरिश योजना के दो लाभुक तथा मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के दो लाभुको को भी डमी चेक वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
उक्त मौके पर जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजनो को आत्मनिर्भर बनाने में उक्त योजना का महत्वपूर्ण योगदान है बैट्री चलित ट्राईसाइकिल का लाभ प्राप्त होने से दिव्यांगजन पठन पाठन तथा रोजगार करने में आत्म निर्भर बने है। यह एक ऐसी योजना है जिसका लाभ तत्काल देखने को मिलता है।
उक्त मौके पर सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सुपौल आलोक कुमार भारती द्वारा बताया गया की आज कुल 10 दिव्यांगजनो को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया है सहायक निदेशक द्वारा बताया गया की सुयोग्य लाभुक बैट्री चलित ट्राईसाइकिल हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी पोर्टल SWE.SWFTC पर ऑन लाईन आवेदन कर सकते है।
उक्त मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी भास्कर काश्यप, DEO घनश्याम, कुणाल, बबलू, सुधीर मंडल एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क की क्रियान्वयन हेतु हुई बैठक।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त व एसडीपीओ सिमरिया ने लिया जायजा।

rktvnews

रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

टीम मदर टेरेसा अज्ञात व्यक्ति की अभी तक कर रही सेवा।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा स्वास्थ्य केंद्र में बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

पूर्णिया: पूर्णिया पुलिस ने शराब की एक बड़े खेप के साथ शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment