RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1324 मामलों का किया गया निष्पादन।

सबसे ज्यादा रेलवे एक्ट के 452 मामलों का किया गया निष्पादन।

3 करोड़ से ऊपर की राशि का हुआ समझौता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 मार्च।आज 09 मार्च को व्यवहार न्यायालय, आरा के परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 21 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1324 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 476 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। बीएसएनएल 18 एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 830 है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 192, विद्युत वादों की संख्या 100., मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 06 , रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 452, एवं खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 80 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल मो0 -34226236 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

गिरीडीह:बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े आम उत्पादकों को बाजार से जोड़ने की पहल, डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बायर-सेलर मीट आयोजित।

rktvnews

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट-2023, पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों की पहली पसंद राजस्थान – प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन 14 से 16 जुलाई तक जयपुर में आयोजित होगा आरडीटीएम का तीसरा संस्करण ’सस्टेनेबल टूरिज्म’ होगी थीम

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आहूत।

rktvnews

कैडेट प्रशिक्षण पोत का निर्माण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग, पीएम सुर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना, सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक, आयोजित दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment