RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय में “छात्र प्रेरक कार्यक्रम” आयोजित।

RKTV NEWS/सारण ( छपरा)07 मार्च।आज नन्द लाल सिंह महाविद्यालय, जैतपुर, दाउदपुर ,सारण( जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, बिहार) के सभागार में स्नातकोत्तर( 2022 – 2024) राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान प्रथम सेमेस्टर “छात्र प्रेरक कार्यक्रम ” (Induction Meet) का आयोजन लब्ध प्रतिष्ठित विद्वान प्राचार्य प्रोफेसर डॉ के.पी.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया । प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र विभाग एवं मनोविज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर में आप छात्रों का शत्- प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। आप अपने साथियों को भी वर्ग में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करें।राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आफताब आलम ने पीजी सेमेस्टर वन के पाठ्यक्रम के विषय में छात्रों को जानकारी दी।,डॉ शेखर कुमार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए नियमित वर्ग में उपस्थित रहने के प्रेरित किया।डॉ उपेंद्र कुमार एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ धनन्जय कुमार सिंह एवं डॉ इन्दु कुमारी ने छात्रों को संबोधित किया। इसी सुखद घड़ी में महाविद्यालय परिवार के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार की सम्पादित पुस्तक ‘सोमश्रद्धार्णव’ का महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य सह प्राध्यापकों के द्वारा पुस्तक का लोकार्पण किया गया । संचालक डॉ चन्द्रभान राम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने पथ पर उत्तरोत्तर बढ़ने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने भी ‘ छात्र प्रेरक कार्यक्रम’ को सफल बनाने का संकल्प लिया। डॉ राकेश कुमार,डॉ श्री भगवान ठाकुर, डॉ जी.डी. राठौड़, डॉ रुबी चन्द्रा, डॉ रमेश कुमार,
डॉ राकेश रंजन डॉ आशीष प्रताप सिंह, डॉ मनोज कुमार,संजय सिंह, आलोक कुमार, दुर्योधन कुमार, राजकुमार उपस्थित रहे। दुर्योधन कुमार, राजकुमार उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर टीम द्वितीय राजा कर्ण तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए गया जिले के लिए रवाना।

rktvnews

भोजपुर:सरहद पर तैनात जवानो के बदौलत ही हम चैन की नींद सोते है :डाॅ.अर्चना

rktvnews

गढवा:एसपीडी कॉलेज का NCC Cadet विशेष शिविर सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित, NCC Cadet को किया गया जागरुक।

rktvnews

थानेदार को किया लाईन हाजिर।

rktvnews

सिवान: केरल के दंपति ने दिव्यांग बालिका को लिया गोद, जिलाधिकारी ने किया सुपुर्द।

rktvnews

देवघर:विशेष मतदाता शिविर: 08 और 09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर जुड़ेंगे नाम।

rktvnews

Leave a Comment