RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: शत प्रतिशत मतदान को ले डुमराँव गढ मार्बल हाउस में कार्यक्रम का आयोजन।

बक्सर (बिहार) 06 मार्च। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिलें में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए गैर सरकारी संगठन, जन शिक्षण संस्थान बक्सर एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डुमराँव गढ मार्बल हाउस में कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ने निर्देश दिया कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में महिला मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी करना सुनिश्चित करेंगे।
जिसमें लगभग 600 महिलाओं ने भाग लिया। सभागार के बाहर सेल्फी प्वाईंट भी बनाया गया था। जहाँ महिलाओं ने बढ़-चढकर मेरा पहला वोट, देश के लिए थीम पर फोटो भी क्लिक करायें एवं इस बार के लोक सभा आम निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए अपने स्तर से हर संभव कदम उठाने का संकल्प लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ने आायोजन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं महिला मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ भी दिलवाया।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के मद्देनजर आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में युवा निर्वाचकों, छात्र एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के प्रयास में जिला प्रशासन बक्सर एवं जन शिक्षण संस्थान संगठन ने आपसी समन्वय से आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मेरा पहला वोट, देश के लिए अभियान प्रारंभ किया गया।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य चुनाव में युवाओं के द्वारा अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए रिकार्ड मतदान प्रतिशत को प्राप्त किया जाना है। इस हेतु शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में विधिवत स्वीप गतिविधियों को भारत निर्वाचन आयोग के साथ समन्वय कर तैयार किया गया है। जिसमें निर्वाचन साक्षरता क्लब, चुनाव का पर्व, देश का घर, वोट जरूर करें एवं मेरा वोट देश के लिए प्रमुख थीम है।

Related posts

महेंद्रगढ़:संजय कुमार होंगे नारनौल विस के चुनाव मतगणना पर्यवेक्षक

rktvnews

नई शिक्षा नीति पर जैन कॉलेज आरा में हुआ कार्यशाला!उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग से विद्यार्थियों को रोजगार परक बनाना ही नये पाठ्यक्रम का उद्देश्य:उच्च शिक्षा एडवाइजर प्रो एन के अग्रवाल

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा परिवार द्वारा अ.प्रा.कर्मियों का हुआ सामुहिक विदाई सह सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर : बिहिया बीईओ ने लिया शाहपुर बीईओ का प्रभार।

rktvnews

नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरुद्ध शिक्षकों की लड़ाई में शामिल हुए एमएलसी जीवन कुमार।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : नवाचार और प्रगति की नई दिशा

rktvnews

Leave a Comment