RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति कल 94 प्रख्यात कलाकारों को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संगीत, नृत्य, नाटक, लोक व जनजातीय कलाएं, कठपुतली और संबद्ध रंगमंच कला के क्षेत्र में 94 प्रतिष्ठित कलाकारों (दो संयुक्त पुरस्कार) को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी, विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्रालय में सचिव गोविंद मोहन, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्षा डॉ. संध्या पुरेचा उपस्थित रहेंगी।
राष्ट्रपति इस समारोह में साल 2022 और 2023 के लिए अकादमी पुरस्कारों के अलावा 7 प्रतिष्ठित कलाकारों (एक संयुक्त फेलोशिप) को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) भी प्रदान करेंगी। संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कलाकार को उसके प्रदर्शन कला में असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। वहीं, अकादमी की फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान है, जिसे अधिकतम 40 व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है।
अकादमी पुरस्कार साल 1952 से प्रदान किए जा रहे हैं। ये सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धि के उच्चतम मानक के प्रतीक हैं, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी मान्यता देते हैं। अकादमी फेलोशिप के तहत 3,00,000/- रुपये (तीन लाख रुपये) की नकद धनराशि प्रदान की जाती है। वहीं, अकादमी पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम् के अलावा 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये) की नकद धनराशि दी जाती है।

Related posts

देवघर:शिव भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा समागम: श्रावणी मेले के दौरान मंचों पर कलाकारों देंगे प्रस्तुतियां।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25 ‘बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत कोईलवर तटबंध का निरीक्षण।

rktvnews

क्या किसी की भूख की तस्वीर लेना जरूरी है? “सोशल मीडिया युग में करुणा की कैद”।

rktvnews

गढ़वा:प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजना से संबंधित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु जिला स्तरीय TOT प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment