RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा;उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा किए जा रहे कार्यों की कि अनुशंसा।

अनुभव प्रमाण पत्र देकर शशिकांत श्रीवास्तव को किया सम्मानित!उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)04 मार्च।उपायुक्त चतरा अबु इमरान का 2 मार्च 2024 को झारखंड सरकार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर स्थानांतरण प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिo, राँची के पद पर किया गया है। वहीं संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित घोलप रमेश गोरख स्थानान्तरित करते हुए चतरा जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में आज 4 मार्च 2024 को निवर्तमान उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने समाहरणालय कार्यालय कक्ष में जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा में सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत शशिकांत कुमार के कार्यों की अनुशंसा करते हुए उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा श्री शशिकांत श्रीवास्तव सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर के पद पर जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा में 1 मार्च 2019 से कार्यरत हैं। मेरे कार्यकाल में 11 जुलाई 2022 से दिनांक 4 मार्च 2024 तक इनके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति, सोशल मीडिया हैंडलिंग, कार्यालय कार्य, निर्वाचन कार्य समेत अन्य जनसम्पर्कीय कार्यों का निर्वहन सुचारू रूप से किया जा रहा है। इनका कार्य उत्कृष्ट एवं अतिउत्तम रहा है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

Related posts

नौसेना प्रमुख का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम का दौरा।

rktvnews

राजस्थान को रेल विकास की बड़ी सौगात।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखण्ड में स्वयं सहायता समूहों को 2019 दिसंबर से अब तक कुल 13,659 करोड़ के क्रेडिट लिंकेज की सहायता।

rktvnews

पाठक के ह्रदय में लघुकथा के प्रति जिज्ञासा और रोचकता का भाव होना आवश्यक:बलराम अग्रवाल

rktvnews

सिवान के पुनक बुजुर्ग राजकीय मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय इंटर स्तरीय मान्यता के बाद भी उच्च विद्यालय स्तरीय भवन का नही हुआ निर्माण,शिक्षकों के अभाव में कैसे होगा शिक्षा का विकास: राघवेंद्र सिंह खरवार

rktvnews

Leave a Comment