RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी के गायब होने के मामले का लिया संज्ञान,जिलाधिकारी को सम्पूर्ण मामले को राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को हस्तांतरित करने के दिये निर्देश।

RKTV NEWS/देहरादून(उत्तराखंड)02 मार्च।नैनीताल जनपद के बगड़ गांव में बीती रात एक किशोरी के लापता होने से क्षेत्र में दहसत का माहौल है।क्षेत्र में किशोरी के संबंध में तरह -तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।ग्रामीण लोग जहां गुलदार द्वारा किशोरी को उठाकर ले जाने की बात कर रहे है तो वहीं लड़की के स्वजन अन्य आशंकाएं जता रहे हैं।
वहीं जब जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को इस पूरी घटना की जानकारी मिली तो उनके द्वारा त्वरित इस घटना के संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना से दूरभाष पर वार्ता की गई और निर्देशित किया गया कि चूंकि यह घटना राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है ऐसे में इसे सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया जाए और घटना के सभी पहलुओं की अतिशीघ्र जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।साथ ही क्षेत्र में वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम को बिटिया के खोजबीन में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।

Related posts

प्रो. रवींद्र नाथ श्रीवास्तव “परिचय दास” नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय, नालंदा में पालि एवं अन्य भाषा संकाय के संकायाध्यक्ष ( डीन ) नियुक्त।

rktvnews

8 मार्च,23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का उद्घाटन किया – हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में छलांग।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद की सीमाओं का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थिति का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!

rktvnews

Leave a Comment