RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने 1,100 अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण तथा 79,000 उचित दर दुकानों परई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉँस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ किया।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)02 मार्च।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि संवेदनशील सरकार विकास भी करती है, लोगों को सुरक्षा भी देती है, उनके लिए समृद्धि का द्वार भी खोलती है और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराती है। डबलइंजन की सरकार डबल स्पीड के साथ इसी लक्ष्य से कार्य कर रही है। आज 1,100अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण हुआ है। शीघ्न ही इसे प्रदेशकी सभी मॉडल उचित दर दुकानों के लिए लागू किया जाएगा। यह एक बहुत बड़ा कार्य है।
मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन सभागार में प्रदेश में 1,100 अन्नपूर्णा भवनों(मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण तथा लगभग 79,000 उचित दर दुकानों परई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।उन्होंने 10 उचित दर विक्रेताओं को अन्नपूर्णा भवनों की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की।मुख्यमंत्री ने कुछ लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप राशन किट प्रदान की। कार्यक्रम मेंखाद्य एवं रसद विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ,सबका विकास के मंत्र को जमीनी धरातल पर उतरते हुए देख रहे हैं। आज बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक को मिल रहा है। यही सुशासन है। सुशासन का यही मॉडल रामराज्य की अवधारणा भी है।
उन्होंने ने कहा कि आज से 04 वर्ष पूर्व दुनिया सदी की सबसे बड़ीमहामारी कोरोना से आतंकित और भयग्रस्त थी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्रहै। यह दुनिया के लिए चिन्ता का विषय था कि 140 से 142 करोड़ भारतवासियों काक्या होगा। 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश के लिए भी यही चिंता थी। उसदौरान प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में निःशुल्क टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और राशन की सुविधा लोगों को उपलब्ध करायी गई। मुख्यमंत्री ने अगले 05 वर्षों तक 80 करोड़ लोगों कोपुनः निःशुल्क राशन सुविधा का लाभ दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्तकिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश वही है, लोग वही हैं तथा सिस्टम भी वही है,लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में कार्य संस्कृति बदली है। आज इसके परिणाम हमें देखने को मिल रहे हैं। यही परिवर्तन है। बदली हुई कार्य संस्कृति का लाभ हमें चरणबद्ध रूप से मिला है। पहले हर जरूरतमंद के राशन कार्ड बनाए गए। हर फेयरप्राइज शॉप में ई-पॉस मशीनें लगायी गई। इन शॉप को शासन के साथ एक व्यवस्थासे जोड़ दिया गया। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से एफ०सी०आई०गोदामों से राशन को सीधे राशन कोटे की दुकानों में पहुंचाने के महत्वपूर्ण निर्णय कोलागू किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व राज्य में जरूरतमंदों को राशन मिलनाएक चुनौती थी। उनके नाम पर दूसरे लोग राशन ले लेते थे। प्रदेश के कई जनपदों मेंभूख से मृत्यु भी होती थी। खाद्य एवं रसद विभाग ने तकनीक का उपयोग कर पहलेई-पॉस मशीनें लगाकर तथा अब ई-वेईग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम सेव्यापक रिफॉर्म किए। इसका लाभ प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को प्राप्त हुआ है। प्रदेश मेंभुखमरी की समस्या का समाधान हुआ। वर्तमान में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी केमाध्यम से एफ0सी0आई० गोदामों से राशन निर्धारित कोटे की दुकानों तक पहुंचा है या नहीं इसकी मॉनिटरिंग लखनऊ से ही की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकार्पित किए गए अन्नपूर्णा भवन (मॉडल फेयरप्राइज शॉप) एक ही स्थान पर रहेंगे। किसी कारणवश कोटेदार के बदलने पर लोगों को अपने राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसका लाभ यह भी होगा कि लोगों को यहांसे राशन वितरण के साथ ही, जेनेरिक दवाएं तथा घरेलू सामान कम दाम में मिलेगा।इन अन्नपूर्णा भवनों में राशन को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम भी रहेगा। इन भवनों में कॉमन सर्विस सेन्टर की सुविधा भी होगी, जहां से जन्म, मृत्यु, आयु, जाति सहित सभीbप्रमाण पत्र एक जगह से बन जाएंगे। यह जरूरमंदों की सुविधा के लिए एक स्थान उपलब्ध कराने का एक नया मोदी मॉडल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व, प्रदेश में मनरेगा में अनेक अनियमितताएं थीं। आज ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा योजना से अन्नपूर्णा भवन बनाए हैं, जहां एक साथ कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इससे गांवों में लोगों को रोजगार भी मिलेगा। ग्राम्य विकास विभाग और खाद्य रसद विभाग द्वारा यह कार्य मिलकर आगे बढ़ाया गया है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री जी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का काम हो रहा है। इसका लाभ प्रदेश की जनता को होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शीघ्र ही कुछ बड़े कदम उठाने की तैयारी कर रही है। हर राशन कार्ड की आधार सीडिंग का कार्य चल रहा है। हाल ही में मोदी जीकी गारन्टी वैन के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ गांव-गांव गई थी। इसका उद्देश्य सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करना था। जिन व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिला था, उन्हें इसका लाभ दिलाने के लिए एक मैकेनिज्म बनाया गया।हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, हर नौजवान को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश में हर व्यक्ति की फैमिली आई०डी० तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व से जुड़े कार्यों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही अपने अन्तिम चरण में है। लोगों को अपनी जमीनों के कागज देखने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। एक ही जगह बैठकर जमीन के कागजों की नकल निकालीजा सकेगी। इस प्रक्रिया को अगले चरण में वरासत तथा नामान्तरण के साथ जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने पहले ही स्वामित्व योजना के माध्यम से गांव में जिसका जहां घर है, उस जमीन का मालिकाना अधिकार उसे दिया है। इसके साथ ही, सरकार एक बड़ा कदम और उठाने जा रही है। तकनीक के माध्यम से विवाद समाप्त करने की दिशा में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ा है। इससे हर गरीब को लाभ होगा। पैमाइश की समस्या के समाधान के लिए अब जमीनों के कोऑर्डिनेट तय हो जाएंगे। इससे कोई जमीन काघपला नहीं कर पाएगा। अब जरीब को इधर-उधर करने की जरूरत नहीं होगी। एकही जगह बैठकर यह तय हो जाएगा कि किसकी कितनी जमीन है और कहां पर हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए सभी कार्यों को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सबसे पहले जमीनी धरातल पर उतारता है। आज उत्तर प्रदेश अनेक केन्द्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सफलता कीनई ऊंचाईयों पर पहुंचा है। पहले मनरेगा का मतलब भ्रष्टाचार होता था। आज मनरेगा से मॉडल उचित दर दुकानों का निर्माण हो रहा है। इन दुकानों से अनेक सुविधाएंउपलब्ध करायी जाएंगी।
खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नेरिफार्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफार्म के मंत्र से समाज में परिवर्तन की ज्योति जलायी है। यह उत्तर प्रदेश को जगमग कर रही है। मुख्यमंत्री के दृढ़संकल्प से आज राशन वितरण प्रणाली को अत्याधुनिक बनाने के कार्य का लोकार्पण हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में सभी लाभार्थियों को उनके अधिकार की प्राप्ति सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद आलोक कुमार, खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू सहित वरिष्ठ अधिकारी, उचित दर विक्रेता तथा लाभार्थी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 30 जून को पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

rktvnews

सरकार ने मछली पकड़ने के आधुनिक बंदरगाहों और मछली लैंडिंग केन्‍द्रों के विकास के लिए 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्‍वीकृत कीं : परशोत्तम रूपाला

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने द्विपक्षीय कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विनिमय को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-आईएनटीए कार्य योजना 2025-27 पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर में सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर: बिहार बजट पर राजद प्रदेश महासचिव ने दी प्रतिक्रिया,कहा लोकलुभावन और चुनावी है बजट।

rktvnews

Leave a Comment